सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UKRAND's massive torchlight procession in Dwarahat, demanding Gairsain as the permanent capital

Almora News: द्वाराहाट में उक्रांद का विशाल मशाल जुलूस, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
UKRAND's massive torchlight procession in Dwarahat, demanding Gairsain as the permanent capital
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल ने शनिवार को नगर में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने किया। प्रदर्शनकारियों ने मशाल जुलूस के साथ नारे लगाए।
Trending Videos

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की इकाई के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता ने साम साढ़े छह बजे घटगाड़ तिराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर नगर में विशाल मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में पहाड़ी हल्ला बोल, जय पहाड़, जय पहाड़ी, गैरसैंण अब दूर नहीं और कहीं मजूर नहीं, जय बद्री, जय केदार, यूकेडी की हो सरकार जैसे नारों के साथ मुख्य चौराहे तक मार्च किया गया। जुलूस में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी कर राज्य आंदोलन की यादें ताजा कर दी। मशाल जुलूस में उक्रांद जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला, ब्लाक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार साह ,पूर्व केंद्रीय सचिव गोविंद सिंह अधिकारी, राज्य आंदोलनकारी विरेन्द्र बजेठा, बिपिन पंत,गोपाल सिंह रौतेला,दान सिंह, गोपाल रांणा, हिम्मत सिंह, प्रधान गोपाल अधिकारी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed