सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Instructions for speedy disposal of pending cases in revenue courts

Almora News: राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Instructions for speedy disposal of pending cases in revenue courts
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में संचालित राजस्व कार्यों, अदालती कार्यों तथा राजस्व बोर्ड एवं शासन स्तर से संचालित विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने शनिवार को राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में गंभीरता लाने और नियत अवधि के भीतर मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
Trending Videos


उन्होंने आगामी 28 मार्च को प्रस्तावित राजस्व लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सभी तहसीलों में आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा इसके लिए उपयुक्त स्थानों का चिह्नीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अल्मोड़ा तहसील में संचालित पायलट कार्यक्रम नक्शा के तहत किए जा रहे सर्वेक्षण कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में अंश निर्धारण तथा डिजिटल फसल सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों की तहसीलवार प्रगति का भी अवलोकन किया गया। एडीएम ने दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए जिन तहसीलों में कार्य अपेक्षाकृत धीमा पाया गया, उन्हें निर्धारित दैनिक लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed