सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dissatisfaction expressed over incomplete works of Jal Jeevan Mission and incomplete roads

Almora News: जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों, अधूरी सड़कों पर जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over incomplete works of Jal Jeevan Mission and incomplete roads
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जन-जन की सरकार, जनता के द्वार के तहत काकड़ीघाट में शिविर का आयोजन किया गया। बहुद्देशीय शिविर में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने खुलकर अपनी शिकायत रखीं। शिविर में जल जीवन मिशन के तहत अधूरे पड़े कार्यों पर लोगों ने नाराजगी जताई।
Trending Videos

उन्हें शीघ्र पूरा करने की मांग की। वहीं राशन कार्ड में दर्ज पात्र लोगों के नाम काटे जाने के मामले पर भी ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में समस्या के समाधान के लिए तहसीलदार दीपिका आर्या से क्षेत्र में विशेष शिविर लगाने की मांग की गई। इसके अलावा क्षेत्र की अधूरी सड़कों के शीघ्र निर्माण, आधार कार्ड के नवीनीकरण और केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग भी ग्रामीणों ने की। शिविर में कुल 100 से अधिक समस्याएं विभिन्न विभागों के समक्ष रखी गईं जिनके समाधान का आश्वासन अधिकारियों ने दिया। वहां बीडीओ तारा चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य बिमला रावत, दीवान सिंह फर्त्याल, हिम्मत सिंह, हरीश परिहार, राजेंद्र सिंह परिहार सहित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
31 में से 14 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण



मौलेखाल (अल्मोड़ा)। न्याय पंचायत बांगीधार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जालीखान में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिला अधिकारी रिंकू बिष्ट और देवेंद्र कुमार तेवाड़ी ने किया। शिविर में विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत 201 लोगों को लाभ मिला। अधिकारियों को 31 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से 14 का शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि करन जीना, महेश्वर सिंह मेहरा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed