{"_id":"69f4e997ff9a6ebd8109472b","slug":"congress-protests-against-increase-in-commercial-gas-cylinder-prices-almora-news-c-232-1-alm1015-142830-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में 993 रुपये की वृद्धि कर दिए जाने पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। चौघानपाटा में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं विरोध में जमकर नारेबाजी कर गैस के दामों को कम करने की मांग की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण हुई है जिससे लगातार महंगाई बढ़ रही है। इसका सीधा असर छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का आम जनता की परेशानियों से कोई लेनादेना नहीं है वह केवल राजस्व बढ़ाने में लगी है। पहले ही बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता के लिए यह फैसला आग में घी डालने जैसा है। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट अपने सिर पर सिलिंडर लेकर विरोध करने पहुंची थीं। कांग्रेस पार्टी ने सरकार से तुरंत बढ़ाए गए दामों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, अरविंद रौतेला, विनोद वैष्णव, विक्रम फर्त्याल, दीप डांगी, सुशील साह, भैरव गोस्वामी, गोविंद बाल्टयाल, नारायण दत्त पांडे, वीके पांडे, शरद साह आदि शामिल रहे।
Trending Videos