सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress workers celebrated the birthday of former Assembly Speaker Kunjwal.

Almora News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल का जन्मदिन

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 25 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congress workers celebrated the birthday of former Assembly Speaker Kunjwal.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का जन्मदिन मनाया। जागेश्वर और धौलादेवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय गरुड़ाबांज में कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जैंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एड़ी मंदिर ज्वारनेड़ी में पूजा-अर्चना कर मिष्ठान वितरण किया तथा क्षेत्र की खुशहाली और कुंजवाल के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके अलावा लमगड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने चायखान वन विश्राम गृह में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी एकजुटता दिखाई। काकार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed