सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Increased tourist footfall in river areas, deepening fear of accidents

Almora News: शिखर तिराहे पर जाम लगने से स्कूली बच्चे परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Increased tourist footfall in river areas, deepening fear of accidents
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माल रोड पर लगे जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में स्कूली बच्चे भी फंस गए। करीब आधे घंटे तक उन्हें जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें स्कूल पहुंचने में भी देरी हुई।
Trending Videos


सोमवार की सुबह 6:30 बजे माल रोड पर शिखर तिराहा पर जाम लग गया। स्कूल समय में जाम लगने से स्कूलों को आवाजाही कर रहे छात्र-छात्राएं भी जाम में फंस गए। इस कारण कई विद्यार्थी समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके। नगर की सड़कों में जाम लगता रहता है। स्कूल जाने और छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौटते समय बच्चे अक्सर जाम में फंस जाते हैं जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत ये है कि एक बार अगर जाम लग जाए तो काफी देर तक उसके खुलने का इंतजार करना पड़ता है। दुकानों के आगे हो रहे अतिक्रमण से भी जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजारों के रास्ते संकरे तो हैं ही ऊपर से अतिक्रमण के चलते जाम लगना आम हो गया है। ऐसी स्थिति में अगर स्कूली बच्चे जाम में फंस जाए तो उन्हें स्कूल के लिए देर हो जाती है। स्कूल की छुट्टी के बाद चिलचिलाती धूप में खड़े होकर बच्चों को जाम खुलने का इंतजार करना पड़ता है। नगर के माल रोड, धारानौैला, लोअर माल रोड आदि से होकर स्कूल के रास्ते हैं। स्कूल के समय ज्यादातर इन रास्तों पर जाम लगता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed