{"_id":"6a148c3abf3a292d2d0d759a","slug":"increased-tourist-footfall-in-river-areas-deepening-fear-of-accidents-almora-news-c-232-1-alm1019-143880-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नदी क्षेत्रों में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, हादसे की आशंका गहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नदी क्षेत्रों में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, हादसे की आशंका गहराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गर्मी बढ़ने के साथ भुजान, ऊणी, तिपोला, गगास समेत आसपास के नदी क्षेत्रों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में लोग नदियों में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। कई स्थानों पर नदी का जलस्तर गहरा होने के साथ भंवर वाले क्षेत्र भी मौजूद हैं जहां जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
सामाजिक कार्यकर्ता सुनील महरा ने बताया कि चेतावनी और प्रतिबंध के बावजूद पर्यटक घंटों तक नदी में नहाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इन क्षेत्रों में नहाने के दौरान कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग खतरे वाले स्थानों पर जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से कोसी और शिप्रा नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है तथा चेतावनी बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं। इसके बावजूद पर्यटक नियमों की अनदेखी करते हुए नदी में उतर रहे हैं।
सुनील महरा ने आशंका जताई कि यदि जल्द ही सख्ती नहीं बरती गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को ज्ञापन भेजकर नदी क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने और पर्यटकों को जागरूक करने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos