सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Scooty Collides with Truck in Almora; Two Youths Injured, One in Critical Condition

Uttarakhand: जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवकों की स्कूटी ट्रक से टकराई, दो घायल, एक की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 26 May 2026 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार

बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने साथी विजय कुमार के साथ बेस की ओर से जलालबैंड जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास मोड़ पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

Scooty Collides with Truck in Almora; Two Youths Injured, One in Critical Condition
almora accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बीते सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूटी कॉलेज गेट के समीप तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि पीछे बैठा उसका साथी भी चोटिल हो गया।



जानकारी के अनुसार, बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने साथी विजय कुमार के साथ बेस की ओर से जलालबैंड जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास मोड़ पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप आर्या को सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों के मुताबिक उनका एक पैर फ्रैक्चर भी हुआ है। वहीं विजय कुमार को पैर और छाती में हल्की चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद युवाओं ने तत्काल दोनों घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है । स्थानीय लोगों के मुताबिक स्कूटी काफी तेज गति में थी और दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोड़ पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ जिसके चलते चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
Trending Videos


बताया जा रहा है कि युवक विजय कुमार जन्मदिन था। वह जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। हादसे से कुछ समय पहले उन्होंने एक होटल में जन्मदिन सेलिब्रेट किया था लेकिन लौटते वक्त खुशियों का यह सफर हादसे में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed