{"_id":"69e6673cc4dd0e3b410af92d","slug":"demand-for-providing-basic-facilities-in-jageshwar-dham-almora-news-c-232-1-alm1015-142391-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर जागेश्वर धाम के पुजारी व महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन दिया और धाम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने बताया कि धाम में संस्कृत महाविद्यालय, अस्पताल, धर्मशाला और वाहन पार्किंग आदि जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। पिछले दो वर्षों से मंदिर प्रबंधन समिति का गठन न होने से मंदिर में अव्यवस्थाएं हो रही हैं। जागेश्वर धाम के आसपास रास्तों में सोलर स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं जिनका निवारण करना अत्यंत आवश्यक है। कैलाशानंद महाराज ने कहा कि संतों व श्रद्धालुओं के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वह जागेश्वर धाम में भव्य आश्रम व धर्मशाला का निर्माण भी करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि धाम से तीन किमी पहले पार्किंग स्थल बना है जिससे श्रद्धालुओं को आन-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मियों के सीजन में कुछ माह शटल सेवा रहती है। बाकी समय मंदिर के आसपास सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं जिससे जाम की समस्या पैदा हो जाती है। उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर से जागेश्वर धाम के आसपास पार्किंग स्थल के लिए भूमि का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जागेश्वर मंदिर के आसपास पार्किंग के लिए जगह चयन कर उस स्थान का गूगल मैप व फोटो भेजने को कहा है। कमिश्नर ने जल्दी ही जागेश्वर धाम का दौरा कर समस्याओं के निदान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान कैलाशानंद महाराज के साथ कृष्ण चंद्र कांडपाल, विनोद जोशी और अमित भट्ट मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X