सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jageshwar Dham: Bareilly DM's gunman enters sanctum sanctorum with weapon, priests object

जागेश्वर धाम में विवाद: बरेली डीएम के गनर का असलहे के साथ गर्भगृह में प्रवेश, पुजारियों ने जताई कड़ी आपत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 21 Apr 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में दर्शन के दौरान बरेली के डीएम के गनर के हथियार सहित गर्भगृह में प्रवेश करने से विवाद खड़ा हो गया है। पुजारियों और स्थानीय लोगों ने इसे मंदिर परंपराओं के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

Jageshwar Dham: Bareilly DM's gunman enters sanctum sanctorum with weapon, priests object
जागेश्वर धाम के गर्भगृह में हथियार के साथ पहुंचा बरेली डीएम का गनर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा  जागेश्वर धाम से एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां  दर्शन करने आए बरेली के डीएम अविनाश सिंह का असलहे से लैस गनर के साथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। मंदिर के गर्भगृभ में असलहे से लैस सुरक्षाकर्मी की तस्वीर भी सामने आई है। जिसके बाद पुजारियों ने इसको परंपरा के खिलाफ बताते हुए इसपर आपत्ति जताई है। 

Trending Videos


पुजारियों का कहना है कि गर्भगृह में हथियार ले जाना परंपरा के खिलाफ है। आरोप है कि विरोध के विरोध के बावजूद डीएम का गनर अपने साथ कार्बाइन लेकर प्रोटोकॉल और सुरक्षा का हवाला देकर अंदर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jageshwar Dham: Bareilly DM's gunman enters sanctum sanctorum with weapon, priests object
जागेश्वर धाम पहुंचे बरेली के डीएम ने गर्भगृह में की पूजा-अर्चना। - फोटो : सोशल मीडिया
पंडित नवीन चंद्र भट्ट, पंडित मनोज भट्ट, पूरन भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, पंडित गोपाल भट्ट, पंडित बसंत भट्ट, खीमानंद भट्ट सहित कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मंदिर के भीतर किसी तरह का खतरा नहीं होता। फिर भी हथियार के साथ प्रवेश करना उचित नहीं है।

पुजारियों ने कहा कि पहले भी बड़े नेता और अधिकारी यहां आए हैं। लेकिन गर्भगृह में हथियार नहीं ले जाए गए। उन्होंने इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
वहीं मुख्य पुजारी और महामंडलेश्वर हेमंत भट्ट का कहना है कि पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और भारत सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में इस तरह की वीआईपी परंपरा खत्म होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed