फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand raised to include Kumaoni in the Eighth Schedule of the Constitution.

Almora News: कुमाउनी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की उठी मांग

Sun, 09 Aug 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 09 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to include Kumaoni in the Eighth Schedule of the Constitution.
अल्मोड़ा। कुमाउनी भाषा, साहित्य, संस्कृति प्रचार समिति की बैठक में कुमाउनी के संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कुमाउनी भाषा के विकास के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए इस अभियान से युवा और बच्चों को जोड़ना जरुरी है। साथ ही ऐसे माध्यमों को अपनाने की जरूरत है जो आज बच्चों और युवाओं के बीच प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कुमाउनी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए राज्य सरकार से पैरवी किए जाने की बात पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान असिस्टेंट प्रो. आशा शैली और कुमाऊंनी साहित्यकार डॉ. पवनेश ठकुराठी को पहरू पत्रिका और समिति की ओर से आयोजित विभिन्न लेखन योजनाओं में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में आनंद सिंह बिष्ट की पुस्तकों सांची प्रेम और परोपकारी वृक्ष देव का विमोचन भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष डॉ.जगत सिंह बिष्ट और संचालन नीरज पंत ने किया। वहां डॉ. जगत सिंह बिष्ट, ब्रिगेडियर धीरेश जोशी, डॉ. धाराबल्लभ पांडे, डॉ. हयात सिंह रावत, ईश्वर जोशी, हयात सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, किशन सिंह मलड़ा, केपीएस अधिकारी, राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed