सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District Panchayat member sits on a fast-unto-death over three-point demands.

Almora News: तीन सूत्री मांगों के लिए जिला पंचायत सदस्य आमरण अनशन पर बैठे

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 19 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat member sits on a fast-unto-death over three-point demands.
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। समस्याओं के समाधान में हो रही देरी से नाराज रवाड़ी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य भूपाल सिंह भंडारी ने बग्वालीपोखर के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बासुलीसेरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत करने, बग्वालीपोखर क्षेत्र के लिए 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराने तथा आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग को लेकर अनशन शुरू किया है।

भंडारी ने आरोप लगाया कि तीन माह पूर्व डीएम अंशुल सिंह की ओर से आधार कार्ड केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए थे जो अब तक नहीं खुला। बताया कि बासुलीसेरा पीएचसी पर सोमेश्वर और द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के करीब 25 हजार लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर हैं। बावजूद इसके यहां सुविधाएं जरूरतों के अनुरूप नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के नाम लगभग 20 नाली भूमि दर्ज है जबकि अतिरिक्त 15 नाली भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव भी हैं। पर्याप्त भूमि होने के बावजूद केंद्र का उच्चीकरण नहीं किया गया। भंडारी ने बताया कि पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भी इस संबंध में ज्ञापन भेजा जा चुका है तथा पूर्व सीएम हरीश रावत की घोषणा पर भी कार्य पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बासुलीसेरा स्वास्थ्य केंद्र को 30 से 50 बेड वाले सीएचसी में परिवर्तित करने की मांग की है। इस दौरान दिवान सिंह भंडारी, हुकुम सिंह भंडारी, अर्जुन सिंह बिष्ट, जगत सिंह भंडारी, राम सिंह नेगी, हरिशरण शर्मा, दिवाकर कार्की आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed