सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bhagwat Katha begins in Syuna with a Kalash Yatra.

Almora News: स्यूना में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 19 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha begins in Syuna with a Kalash Yatra.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत स्यूना में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और श्रीमद् देवी भागवत कथा शुरू हो गई है। कथा के शुभारंभ पर महिलाओं की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

बृहस्पतिवार को महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर से कलश यात्रा शुरू की गई। कलश यात्रा में स्यूना गांव की महिलाओं समेत विभिन्न गांवों के श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। इस दौरान मंदिर में कीर्तन भजन और मां के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोहित विजयानंद जोशी ने विधि विधान के साथ पूर्वांग पंचांग, कलश स्थापना, व्यास पूजन कराया। मंदिर में मां भगवती, शिव-पार्वती, राम दरबार, राधा-कृष्ण, हनुमान, गोलू देवता और नंदी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

कथा वाचक ने देवी मां के विभिन्न रूपों का वर्णन किया। यहां यजमान दीपक सिंह बिष्ट, हरीश मेहता, संजय सिंह बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, बची सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed