सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Healthcare system at district hospital in disarray due to shortage of doctors; patients facing hardship.

Almora News: जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से चरमराई व्यवस्था, मरीज परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 19 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Healthcare system at district hospital in disarray due to shortage of doctors; patients facing hardship.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं। अस्पताल के दो डॉक्टरों के अवकाश पर रहने, दो के कैंप और एक चिकित्सक के वीआईपी ड्यूटी पर चले जाने से दूर-दराज से आए मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि ओपीडी में 545 मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे लेकिन डॉक्टरों के कमी के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा या फिर निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ी।

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीवन मपवाल और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके मेहता कैंप ड्यूटी पर तैनात थे। फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या वीआईपी ड्यूटी पर गए थे। इनके अलावा चेस्ट फिजिशियन डॉ. एके जोशी और एक अन्य हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश अवकाश पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण विभागों के डॉक्टरों के न होने से हवालबाग, धौलादेवी, भैंसियाछाना, लमगड़ा और ताकुला जैसे दूरस्थ विकासखंडों से आए मरीजों को भारी परेशानी हुई। उन्हें मजबूरी में जिला अस्पताल से पांच किलोमीटर दूर बेस अस्पताल के चक्कर काटने पड़े। हालांकि बेस अस्पताल में भी मरीजों की भारी भीड़ होने के कारण कई लोगों को क्लिनिक में महंगा इलाज कराना पड़ा जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा। देर तक नंबर न आने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों की बसें और गाड़ियां छूट गईं जिससे उन्हें घर वापसी में भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

क्या बोले भुक्तभोगी मरीज
मैं आंख दिखाने जिला अस्पताल आया था लेकिन यहां आकर पता चला कि डॉक्टर साहब कैंप ड्यूटी पर गए हैं। अब मजबूरी में दूसरे अस्पताल जाना पड़ रहा है। समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। - सुंदर राम, स्थानीय निवासी, अल्मोड़ा
- हड्डी का उपचार कराने के लिए सुबह ही आ गया था लेकिन यहां आकर मालूम हुआ कि एक डॉक्टर अवकाश पर हैं और दूसरे कैंप ड्यूटी पर। बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। - मनोज बिष्ट, पीड़ित मरीज, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed