फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DM conducted on-site inspection of preparations for Shravani Mela and Chief Minister's tour programme

Almora News: श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
DM conducted on-site inspection of preparations for Shravani Mela and Chief Minister's tour programme
अल्मोड़ा। जिले में आगामी 16 जुलाई से आयोजित होने वाले श्रावणी मेले, राज्य स्तरीय हरेला पर्व और बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वृद्ध जागेश्वर पहुंचकर पूजा अर्चना कर जिले के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी तत्परता के साथ सुनिश्चित किया जाए ताकि आगंतुकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने जागेश्वर धाम पहुंचकर आगामी 16 जुलाई से प्रारंभ होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, चिकित्सा व्यवस्था और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन प्रस्तावित है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयावधि में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें। जिलाधिकारी ने श्रावणी मेले के संबंध में जागेश्वर क्षेत्र के पुजारियों, समिति के सदस्यों और अन्य हितधारकों के साथ बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी गुरुड़ाबांज भी पहुंचे। यहां से राज्य स्तरीय हरेला पर्व का शुभारंभ किया जाएगा तथा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी प्रस्तावित है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, पौधरोपण स्थल, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा और पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, द्वाराहाट सुनील कुमार राज, भनोली सौम्या गर्ब्याल, प्रबंधक और तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित मंदिर समित के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed