{"_id":"6a52824bb4c804d20f0310c1","slug":"transfer-of-dentist-at-chc-devayal-impacts-health-services-almora-news-c-232-1-alm1015-145952-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सीएचसी देवायल में दंत रोग विशेषज्ञ के तबादले से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सीएचसी देवायल में दंत रोग विशेषज्ञ के तबादले से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में स्वास्थ्य सेवाओं का संकट लगातार गहराता जा रहा है। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण बाटला के तबादले के बाद अस्पताल में एक और विशेषज्ञ चिकित्सक का पद रिक्त हो गया है, जिससे क्षेत्रीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। डॉ. बाटला ने करीब आठ वर्षों तक सीएचसी देवायल में सेवाएं देते हुए हजारों मरीजों को दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। उनके स्थानांतरण के बाद अब दंत रोग से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए रामनगर, अल्मोड़ा अथवा अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ सकता है।
अस्पताल में पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है। कुछ माह पूर्व बाल रोग विशेषज्ञ के सेवानिवृत्त होने के बाद सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त हो चुके हैं। सीमित संसाधनों और उपलब्ध चिकित्सकों के भरोसे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को सामान्य उपचार के लिए भी दूर-दराज के अस्पतालों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ते हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां कर सीएचसी देवायल की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की मांग की है, ताकि दूरस्थ क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
-- -- -- -- -- -
स्थानांतरण नीति के तहत दंत चिकित्सक का स्थानांतरण जसपुर हो गया है, जिससे उनका पद रिक्त हो गया है। इसकी सूचना विभाग को भेज दी गई है। फिलहाल डेंटल हाइजीनिस्ट हरेंद्र रौतेला प्राथमिक स्तर पर दंत रोगियों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
- डॉ. अक्षय, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी देवायल