{"_id":"69d93e7a186dd4e102042f33","slug":"doctors-sent-to-the-convention-patients-get-a-sweet-pill-to-wait-for-almora-news-c-232-1-shld1002-141993-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अधिवेशन में भेजे गए चिकित्सक, मरीजों को इंतजार की मीठी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अधिवेशन में भेजे गए चिकित्सक, मरीजों को इंतजार की मीठी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के फिजिशियन और नेत्र सर्जन के देहरादून अधिवेशन में गए है। इस कारण मरीजों को पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े।
शुक्रवार सुबह अस्पताल के ओपीडी में 415 मरीज पहुंचे। फिजिशियन और नेत्र सर्जन देहरादून में आयोजित अधिवेशन में गए हुए हैं। एक साथ दो डॉक्टरों के नहीं होने से ताकुला, लमगड़ा, जागेश्वर, भैंसियाछाना, धौलादेवी, सोमेश्वर समेत अन्य स्थानों से पहुंचे मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ा। कई मरीज बैरंग लौटे तो कई पांच किमी दूर बेस अस्पताल गए। यहां भी भीड़ होने से उन्हें कतार में लगना पड़ा। कुछ मरीजों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया।
-- -- --
फिजिशियन और नेत्र सर्जन देहरादून अधिवेशन में गए हैं। उन्हें डीजी कार्यालय से इसके लिए अनुमति मिली है।
डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
Trending Videos