सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sanskar Bharti Sanskrit Uttar Madhyama Vidyalaya's result is 100%

Almora News: संस्कार भारती संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sanskar Bharti Sanskrit Uttar Madhyama Vidyalaya's result is 100%
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद 2026 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। जिसमें संस्कार भारती संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय का परीक्षफल शत प्रतिशत रहा। उत्तर मध्यमा विद्यालय झीपा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (दसवीं) के छात्र राहुल सत्यवली ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में स्थान हासिल किया।
Trending Videos

संस्कार भारती संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय में पूर्व मध्यमा में नौ छात्रों में से पांच छात्रों ने प्रथम श्रेणी तथा चार छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। दशवीं की परीक्षा में विद्यालय के छात्र दीपक शर्मा ने 75.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सम्मान सहित परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं छात्र हिमांशु पंत 70 प्रतिशत अंक तथा गोकुल 71 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। पूर्व मध्यमा में नौ छात्रों में से पांच छात्रों ने प्रथम श्रेणी से तथा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में नवीन चंद्र 62 प्रतिशत व पंकज बुधानी ने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। संस्कार भारती संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय के प्रधानाचार्य महेशानंद सुयाल ने सभी विद्यार्थियों तथा गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed