{"_id":"69f629dd8c4a7010a304f3f4","slug":"encroachment-on-government-land-near-graveyard-in-karbala-demolished-almora-news-c-232-1-alm1015-142901-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: करबला में कब्रिस्तान के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: करबला में कब्रिस्तान के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 02 May 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। करबला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने की सूचना पर प्रशासन ने कार्रवाई की। प्रशासन की ओर से निर्माणकर्ता को सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया। शनिवार को निर्माणकर्ता ने इस अवैध निर्माण को स्वयं ही ध्वस्त कर दिया।
उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि करबला में कब्रिस्तान से लगी सरकारी जमीन में निर्माण कर एक स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया गया था। इस अवैध निर्माण की सूचना मिलने के बाद इसकी जांच कराई गई। जांच के दौरान वहां पर किया जा रहा निर्माण अवैध पाया गया। जिसके बाद निर्माणकर्ता को सात दिन का नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के बाद निर्माणकर्ता ने स्वयं ही अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि सरकारी जमीन में भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न किया जाए अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos