{"_id":"69f4ecdfc4d88504790a2dde","slug":"heli-service-has-become-out-of-reach-of-common-man-due-to-increase-in-fares-almora-news-c-232-1-shld1002-142834-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: किराये में वृद्धि से आम आदमी की पहुंच से बाहर हुई हेली सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: किराये में वृद्धि से आम आदमी की पहुंच से बाहर हुई हेली सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से हल्द्वानी और पिथौरागढ़ हवाई मार्ग पर हेली सेवा के किराये में बढ़ोतरी से आम यात्रियों और पर्यटकों के लिए सफर काफी महंगा और मुश्किल हो गया है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी के किराये में 500 रुपये की वृद्धि के बाद नया किराया 3150 और पिथौरागढ़ के किराये में 1050 की वृद्धि के बाद किराया 2625 रुपये हो गया है। नई दरें लागू होने के बाद हेलीकॉप्टर से यात्रा करना अब आम लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।
हवाई सेवा प्रदाता कंपनी हेरिटेज एविएशन अल्मोड़ा से हल्द्वानी और पिथौरागढ़ हवाई मार्ग पर हेली सेवा संचालित करती है। शुक्रवार से हेली सेवा के किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी का किराया पूर्व में 2625 रुपये था जो अब 3150 रुपये हो गया है। अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ का किराया पूर्व में 1575 रुपये था जो अब 2625 रुपये हो गया है। किराया वृद्धि की दरें लागू हो गईं हैं। हेली सेवा का किराया बढ़ने से गंभीर मरीजों, इमरजेंसी में यात्रा करने वाले आम लोगों और कारोबारियों की जेब पर असर पड़ेगा। साथ ही पर्यटन सीजन में पहाड़ घूमने आने वाले पर्यटकों की जेब भी ढीली होगी। सैलानी मनोज एस चंद्रा ने कहा कि हेली सेवा का किराया कम किया जाना चाहिए ताकि पर्यटक कम खर्चे पर हिल स्टेशन पहुंच सकें।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले लोग
व्यापारी सामान खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए हेली सेवा का लाभ उठाते थे। अब किराये में अचानक वृद्धि होने से आर्थिक मार सहनी पड़ेगी। बढ़ा हुआ किराया वापस लिया जाए ताकि पहाड़ में हेली सेवा सभी की पहुंच में हो सके। -संजय साह रिक्खू, नगर अध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा
-- -- -- -- -- -- -- --
हेली सेवा का किराया बढ़ने से आम आदमी के लिए हेली सेवा का सफर करना मुश्किल हो जाएगा। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को किराया वृद्धि से एक और झटका लगा है। किराया वृद्धि वापस ली जानी चाहिए। -दिनेश चंद्र तिवारी, अध्यक्ष उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग अल्मोड़ा
-- -- -- -- -- --
ईंधन महंगा होने के कारण हेली सेवा के किराये में वृद्धि हुई है। शुक्रवार से किराये की नई दरें लागू हो गई हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। -धीरज कुमार, हेलीपैड इंचार्ज हेरिटेज एविएशन अल्मोड़ा
Trending Videos