{"_id":"69da8ad142f4a1e477021720","slug":"illegal-road-construction-in-the-forest-cutting-down-more-than-50-trees-almora-news-c-232-1-alm1019-142018-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जंगल में अवैध सड़क का निर्माण, 50 से ज्यादा पेड़ों की कटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जंगल में अवैध सड़क का निर्माण, 50 से ज्यादा पेड़ों की कटाई
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। तल्ला सल्ट के हरडा मौलेखी गांव में वन पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण हो रहा है। आरोप है कि बिना किसी अनुमति के चीड़ के जंगल के बीचोंबीच एक किलोमीटर लंबी सड़क जेसीबी मशीन से बना दी गई। इस दौरान 50 से अधिक हरे-भरे चीड़ के पेड़ों को काट दिया गया जबकि कटान के सबूत भी मिटाने की कोशिश की गई।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर मौलेखी ने इस मामले में उपजिलाधिकारी सल्ट को लिखित शिकायत दी। उनका कहना है कि कुछ बाहरी लोगों ने क्षेत्र में जमीन खरीदकर व्यावसायिक हितों के लिए सड़क बनवाई है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो पेड़ों और पोल की संख्या सैकड़ों में सामने आ सकती है। मामले में वन विभाग और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं ग्राम सरपंच की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि अवैध रूप से बनाई गई सड़क को बंद कर वहां फिर से वृक्षारोपण कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में वन विभाग ने 16 पेड़ों के कटान की पुष्टि करते हुए कार्य को तत्काल रुकवा दिया है। साथ ही सरपंच के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
प्रधानपति और सरपंच की मिलीभगत से बगैर अनुमति अवैध सड़क का निर्माण किया गया है। यह कारनामा वन विभाग के जिम्मेदारों के सामने होता रहा और विभागीय कर्मचारी और अधिकारी सोये रहे। एक किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क बाहरी भूमाफिया को लाभ पहुंचाने के लिए काटी गई है। इसमें 200 से ज्यादा पेड़ों की बलि चढ़ाकर जंगल को नष्ट करने का काम किया गया है। -प्रयाग दत्त मौलेखी, ग्रामीण
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
- ग्रामसभा की खुली बैठक में एक मंदिर तक संपर्क मार्ग बनाने की राय बनी जिसके बाद प्रधानपति ने वन पंचायत की भूमि पर सड़क काट दी। इसके लिए किसी विभाग से अनुमति नहीं ली गई। वन विभाग ने पेड़ों को काटने पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है लेकिन मुझ पर चालानी कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है।
योगेश मौलेखी, सरपंच
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जांच में मौके पर 16 पेड़ों के काटे जाने के प्रमाण मिले हैं जिसकी रिपोर्ट बनाकर उपजिलाधिकारी सल्ट को प्रेषित कर दी गयी है। साथ ही जुर्माने की कार्यवाही करने के लिए सरपंच को बोल दिया गया है।
गंगा शरण, वन क्षेत्राधिकारी मोहान रेंज
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वन विभाग के साथ मिलकर मामले की संयुक्त रूप से जांच की गयी। जिसमें वन विभाग ने 16 पेड़ों के काटने की पुष्टि की है। काटे गए पेड़ों पर वन अधिनियम के अंतर्गत वन विभाग को कार्यवाही करने के लिए लिखा गया है।
रिंकू बिष्ट, उपजिलाधिकारी सल्ट
Trending Videos