{"_id":"6a820e6277563f838e099470","slug":"khatyadi-laoperd-cctv-almoda-almora-news-c-232-1-alm1019-147420-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: खत्याड़ी के रिहायशी इलाकों में तेंदुए का खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: खत्याड़ी के रिहायशी इलाकों में तेंदुए का खौफ
Mon, 17 Aug 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर से सटे खत्याड़ी के रिहायशी इलाकों में तेंदुए की दस्तक से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शाम ढलते ही तेंदुए आबादी के करीब पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ आए दिन घरों की छतों, गली-मोहल्लों और खेतों के आसपास देखा जा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को घर से निकलने में डर लग रहा है। खत्याड़ी के तिनारा मोहल्ले में नंदन सिंह कनवाल के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की चहलकदमी कैद हुई है। वीडियो में तेंदुए को रात के समय गली में घूमते और घरों की तरफ झांकते देखा जा सकता है। इससे लोग और ज्यादा सहमे हुए हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से तुरंत खत्याड़ी के संवेदनशील इलाकों में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। फिलहाल दहशत के चलते लोग शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं और बच्चों को स्कूल से लाने-ले जाने में भी परेशानी हो रही है।