{"_id":"69e13da2bf272bb8ea0af14d","slug":"leopard-cub-strayed-into-village-rescued-almora-news-c-231-1-shld1005-124084-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भटककर गांव में पहुंचा तेंदुए का शावक, रेस्क्यू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भटककर गांव में पहुंचा तेंदुए का शावक, रेस्क्यू किया
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लेटी गांव में एक तेंदुए का शावक भटककर पहुंच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू किया।
बृहस्पतिवार को लेटी गांव के पूरन सिंह के मकान के पास अचानक तेंदुए का शावक पहुंचा तो लोग कौतूहल से उसे देखने लगे। इस दौरान कुछ कुत्ते उस पर हमला करने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बचाते हुए वन विभाग को सूचित किया। विभाग की क्विक रिस्पांस टीम गांव पहुंची और उसे कब्जे में लिया।
रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि शावक लगभग तीन महीने का है। ग्रामीण के शौचालय की छत से होकर एक ड्रम में चला गया था। वह हल्के जख्मी हालत में है। उसे पशु चिकित्साधिकारी से परीक्षण करवाने के बाद सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। वहां वन दरोगा तारा सिंह फर्स्वाण, बीट अधिकारी विशन सिंह नेगी, चंदन राम, हेम पाठक, भारत सिंह डांगी, विनोद भट्ट आदि थे।
Trending Videos