{"_id":"69e13e1ae4cf0bbcf90ae16e","slug":"three-drug-stores-banned-buying-and-selling-eight-samples-taken-almora-news-c-231-1-bgs1001-124079-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दवा की तीन दुकानों में क्रय-विक्रय पर रोक, आठ नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दवा की तीन दुकानों में क्रय-विक्रय पर रोक, आठ नमूने लिए
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जनस्वास्थ्य और औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने गरुड़ और बैजनाथ क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोरों में दवा की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान लाइसेंस शर्तों, दवाओं के वैज्ञानिक भंडारण, एमटीपी किट और नशीली दवाओं की बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की। इसमें तीन प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरों का बंद होना, क्रय-विक्रय अभिलेखों का सत्यापन न कराना और दवाओं का उचित तापमान पर भंडारण न करने की खामियां मिली।
मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर इन तीनों मेडिकल स्टोरों पर तब तक प्रतिबंध रहेगा जब तक संचालक संतोषजनक स्पष्टीकरण और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करते। संदेह पर टीम ने आठ विभिन्न दवाओं के नमूने भी लिए हैं जिन्हें औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X