सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pharmacy officials protested by wearing black ribbons for the second day.

Almora News: फार्मेसी अधिकारियों ने दूसरे दिन भी काले फीते बांधकर दर्ज किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pharmacy officials protested by wearing black ribbons for the second day.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर के फार्मेसी अधिकारियों ने गुरुवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। अधिकारियों ने बांहों में काले फीते बांधकर काम किया और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया।फार्मेसी अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को अब तक यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन भत्ता नहीं मिल पाया है। इसके अलावा यात्रा मार्ग में तैनात फार्मेसी अधिकारियों के लिए भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था भी नहीं की गई। इसी नाराजगी के चलते फार्मेसी अधिकारियों ने इस बार चारधाम यात्रा ड्यूटी के बहिष्कार का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जब तक लंबित भुगतान नहीं किया जाता और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित नहीं होतीं तब तक वे यात्रा ड्यूटी करने के पक्ष में नहीं हैं।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को जिलेभर के फार्मेसी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर काले फीते बांधकर विरोध दर्ज कराया। जिला अस्पताल में भी अधिकारियों ने नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया और जल्द मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज विरोध प्रदर्शन करने वाले फार्मेसी अधिकारियों में जीएस कोरंगा, श्याम लाल, गुंजन वर्मा, श्वेता शैली, जेएस देवड़ी, जेएस मनराल, पंकज, सुमन चम्याल व पवन जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed