फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard terror in Almora Uttarakhand

अल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक: 2025 से अब तक 11 कैद, बावजूद लोगों की दहशत कम नहीं, वन विभाग बेबस

Wed, 12 Aug 2026 06:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Wed, 12 Aug 2026 06:44 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में नगर से लेकर गांवों तक तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। वर्ष 2025 में अब तक वन विभाग ने 11 तेंदुए पिंजरे में कैद किए हैं, लेकिन फिर भी लोगों की दहशत कम नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Leopard terror in Almora Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अल्मोड़ा जिले में नगर से लेकर गांवों तक तेंदुए की धमक से लोग खौफ मेें है। अल्मोड़ा में वर्ष 2025 से अब तक 11 तेंंदुए वन विभाग के पिंजरे में कैद हुए। बावजूद इसके दहशत से निजात नहीं मिल पा रही है। वन विभाग भी तेंदुओं के आगे बेबस नजर आ रहा है। वहीं लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय सहित हवालबाग, लमगड़ा, जागेश्वर, सोमेश्वर, लोधिया आदि क्षेत्रों में तेंदुए की सक्रियता लगातार बनी हुई है। वन विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में अगस्त 2025 से अब तक पिंजरे में फंसे तेंदुओं में नौ नर जबकि तीन मादा थीं। अल्मोड़ा, सोमेश्वर और मोहान रेंज में 11 तेंदुए जबकि चंपावत के कालीकुमाऊं रेंज से तीन तेंदुओं को पकड़कर अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर लाया गया था। वर्ष 2022 से अगस्त 2026 तक वन्यजीव संघर्ष में जौरासी, अल्मोड़ा, रानीखेत, मोहान रेंज में आठ लोगों की मौत हुई है। इसमें से सात लोगों की तेंदुए जबकि एक की मौत बाघ के हमले में हुई। वहीं इन वर्ष में तेंदुओं ने 80 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया।

विज्ञापन

बीते रात लाट में मादा तेंदुआ पिंजरे में हुई कैद
हवालबाग विकासखंड के लाट गांव में बीते मंगलवार देर शाम एक मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुई। मादा तेंदुआ गांव में पिछले एक महीने में कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुकी थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एक सप्ताह पहले गांव में पिंजरा लगाया था। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि मादा तेंदुए की उम्र सात से आठ साल के बीच है। बताया कि वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू कर इसे अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। जहां पशु चिकित्सक तेंदुए का स्वास्थ परीक्षण करेंगे। इसके बाद उसे प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वन्यजीव संघर्ष पर रोकथाम लगाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही है। वहीं मांग के मुताबिक वन्यजीव को पकड़ने के पिंजरा भी स्थापित किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह सतर्कता बरते। -दीपक सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed