फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard spotted on house roof in Jakhni; panic among villagers.

Almora News: जाखनी में मकान की छत पर बैठा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 11 Aug 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 11 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted on house roof in Jakhni; panic among villagers.
कांडा (बागेश्वर)। कमेड़ी देवी के जाखनी गांव में तेंदुए की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे तेंदुआ गांव निवासी घनश्याम के मकान की छत पर आ बैठा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक वहीं जमा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की आवाजाही बनी हुई है और वह लगातार पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। इसके चलते स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र में मंडरा रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर विक्रम कैड़ा ने बताया कि क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed