फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Seven roads closed; villagers forced to walk.

Almora News: सात सड़कें बंद, पैदल चलने को मजबूर ग्रामीण

Tue, 11 Aug 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 11 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Seven roads closed; villagers forced to walk.
बागेश्वर। जिले में सोमवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सात प्रमुख सड़कें भूस्खलन से बंद हो गई हैं। सड़कों पर भारी मलबा और बोल्डर आने से यातायात पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई कपकोट के कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग में किमी 11 से काफलीकमेड़ा मोटर मार्ग में मलबा आने से आवाजाही बाधित है। खड़लेख-भनार से नैकाना बसौरा मार्ग, बदियाकोट-बोरबलड़ा मार्ग, कपकोट-पिंडारी मार्ग के बाबे बैंड, बाछम-खाती मार्ग, बदियाकोट-कुंवारी, बड़ीपन्याली, खड़लेख-भनार, बड़ेत मार्ग और बघर मोटर मार्ग में वाॅशआउट और मलबा आने से यातायात ठप हो गया है। प्रशासन की ओर से सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


....इनसेट
मेलाडुंगरी से हल्द्वानी-देहरादून हेली सेवा ठप
गरुड़। बारिश और खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। गरुड़ के मेलाडुंगरी से संचालित होने वाली निर्धारित हेली सेवा मंगलवार को पूरी तरह ठप रही। मौसम खराब होने और दृश्यता कम होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। यहां से नियमित रूप से चलने वाली हल्द्वानी और देहरादून की हेली सेवाओं का संचालन न होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed