{"_id":"6a7b63f658da3edf38087845","slug":"markets-decked-out-in-the-tricolour-shopping-activity-picks-up-ahead-of-independence-day-almora-news-c-232-1-alm1015-147220-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बाजार में सजे तिरंगे, स्वतंत्रता दिवस को लेकर बढ़ी लोगों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बाजार में सजे तिरंगे, स्वतंत्रता दिवस को लेकर बढ़ी लोगों की खरीदारी
Tue, 11 Aug 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। दुकानों और फड़ पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही तिरंगे से जुड़े विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए पहुंच गए हैं। लोग इन सामानों की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने लगे हैं।
बाजार में बच्चों के लिए कागज से बने तिरंगे 10 रुपये और कपड़े से बने 20 रुपये में उपलब्ध हैं। तिरंगे के रंगों वाले हेयर बैंड, रिस्ट बैंड, चूड़ियां, कड़ा समेत बच्चों से जुड़े कई अन्य उत्पाद भी दुकानों पर सजाए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए इन सामानों की मांग लगातार बढ़ रही है। दुकानदारों ने बाजार में जगह-जगह स्टॉल लगाकर सीजनल कारोबार शुरू कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले ही बच्चों और अभिभावकों की खरीदारी शुरू हो जाती है। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी का अच्छा अवसर मिल रहा है। दुकानदार प्रमोद पटवा, कमल सिंह, राजेश कुमार, रोशन साह ने बताया कि स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक तिरंगे और इससे जुड़े सामान खरीदने के लिए बाजार में पहुंचने लगे हैं। 15 अगस्त तक अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।