फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Instructions to ensure the proper functioning of the ABC-ARV center.

Almora News: एबीसी-एआरवी सेंटर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Instructions to ensure the proper functioning of the ABC-ARV center.
बागेश्वर। एनीमल बर्थ कंट्रोल और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन की प्रभावी व्यवस्था के लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। एबीसी और एआरवी प्रक्रिया के बाद पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए केनेल निर्माण, आवश्यक सुविधाओं और भूमि उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम अपूर्वा पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्धारित मानकों के अनुरूप भूमि और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी विकास और पशुपालन विभाग के बीच एमओयू की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। प्रारंभिक चरण में केंद्र का संचालन पशुपालन विभाग से अस्थायी रूप से करने, इसके बाद शहरी विकास विभाग एनजीओ के सहयोग से व्यवस्थाओं का संचालन करने के निर्देश दिए। डीएम पांडेय ने नसबंदी, एंटी रेबीज टीकाकरण और ऑपरेशन के बाद पशुओं के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था समयबद्ध करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार, सीवीओ डॉ. केके जोशी, ईओ विनोद सिंह जीना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed