सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One way system on Mall Road from 8 am to 8 pm

Almora News: माल रोड पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक वन वे व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 01 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
One way system on Mall Road from 8 am to 8 pm
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी के मौसम के दृष्टिगत नगर की वन वे व्यवस्था में आंशिक बदलाव हुआ है। नगर के माल रोड पर प्रात आठ से शाम आठ बजे तक अब वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। इस अवधि में सभी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहा की तरफ प्रवेश नहीं करेंगे।
Trending Videos


एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि एलआर शाह रोड पर शिखर से एनटीडी की तरफ सभी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। प्रात सात से शाम नौ बजे तक वन वे व्यवस्था पूर्व की तरह लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंक रोड में टैक्सी स्टैंड तिराहे से चौघानपाटा, करबला की तरफ सभी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। प्रात आठ बजे से शाम आठ बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। रविवार के दिन माल रोड पर वन वे व्यवस्था नहीं रहेगी। एसएसपी ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed