सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The changing weather has increased the number of viral fever patients and jaundice cases have also started coming in.

Almora News: बदलते मौसम से बढ़े वायरल फीवर के मरीज, पीलिया के केस भी आने लगे

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The changing weather has increased the number of viral fever patients and jaundice cases have also started coming in.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो दिन के अवकाश के बाद खुले अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 1105 मरीजों ने उपचार कराया। भीड़ से मरीजों को कतार में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। भीड़ से दूरस्थ स्थानों से पहुंचे मरीजों को घर वापसी में विलंब हुआ।
Trending Videos


रविवार और सोमवार को अवकाश होने से अस्पतालों में ओपीडी बंद रही। मंगलवार को जैसे ही अस्पताल खुले तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्ची काउंटर, दवा वितरण कक्ष से लेकर डॉक्टर कक्ष तक मरीजों की कतार रही। जिला अस्पताल में 750 और बेस अस्पताल में 355 ओपीडी रही। इन दिनों सुबह और शाम को ठंड पड़ रही है। दिन में तेज धूप होने से हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। बदलते मौसम के कारण अस्पतालों में फीवर वायरल, लीवर संक्रमण, आंख दर्द के मरीजों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि गर्मियों में पीलिया एक आम समस्या है। दूषित पानी और खाने का सेवन से हेपेटाइटिस या पीलिया की बीमारी हो सकती है। पीलिया से बचने को लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए हल्का और पोषण से भरपूर भोजन खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed