{"_id":"6a53ec0c04238bbf44080dde","slug":"panic-due-to-leopard-threat-in-gadsari-almora-news-c-232-1-alm1019-145977-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गडस्यारी में तेंदुए की धमक से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गडस्यारी में तेंदुए की धमक से दहशत
Mon, 13 Jul 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकास खंड ताड़ीखेत के ग्राम गडस्यारी व आसपास के गांवों में तेंदुए की धमक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। एक ओर जंगली जानवरों के कारण खेती लगातार प्रभावित हो रही है, वहीं अब तेंदुए के हमलों से पशुपालकों की आजीविका पर भी संकट गहराने लगा है। सप्ताहभर में तेंदुए ने गांव के तीन पशुओं को अपना निवाला बना लिया है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए ने चंदन सिंह की बकरी, त्रिलोक सिंह की गाय और चतुर सिंह के बैल को मार डाला। आबादी के नजदीक ही तेंदुए के मवेशियों पर हमला करने से लोगों में दहशत और बढ़ गई है। लगातार हो रहे हमलों से कई पशुपालक अब पशुपालन के काम से भी दूरी बनाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मियों में जंगलों में आग लगने के दौरान ग्रामीण वन विभाग का सहयोग करते हैं लेकिन जब ग्रामीणों की सुरक्षा और आजीविका का सवाल है तो विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। ग्रामीण महेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, चंदन सिंह, रणजीत सिंह, चतुर सिंह, त्रिलोक सिंह, राजेंद्र सिंह कनवाल, गोधन सिंह, माथुर सिंह, मनोज सिंह, गोपाल सिंह और हीरा सिंह ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की।
-- -- -- -- -- -
क्या बोले ग्रामीण
तेंदुआ लगातार आबादी के आसपास घूम रहा है। लोगों और मवेशियों की सुरक्षा के लिए जल्द पिंजरा लगाया जाना चाहिए। - महेंद्र सिंह बिष्ट
-- -- -- -- -- -
खेती पहले ही जंगली जानवरों से प्रभावित है अब पशुओं के शिकार से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ रही है। - राजेंद्र सिंह
-- -- -- -- -- -
पशुपालन ग्रामीणों की आय का मुख्य साधन है लेकिन लगातार हो रहे हमलों से लोगों का इससे मोहभंग होता जा रहा है। - चंदन सिंह
विज्ञापन
क्या बोले ग्रामीण
तेंदुआ लगातार आबादी के आसपास घूम रहा है। लोगों और मवेशियों की सुरक्षा के लिए जल्द पिंजरा लगाया जाना चाहिए। - महेंद्र सिंह बिष्ट
खेती पहले ही जंगली जानवरों से प्रभावित है अब पशुओं के शिकार से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ रही है। - राजेंद्र सिंह
पशुपालन ग्रामीणों की आय का मुख्य साधन है लेकिन लगातार हो रहे हमलों से लोगों का इससे मोहभंग होता जा रहा है। - चंदन सिंह