फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teachers submit memorandum to SDM demanding exemption from TET and restoration of the old pension scheme.

Almora News: टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, शिक्षकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 13 Jul 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 13 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Teachers submit memorandum to SDM demanding exemption from TET and restoration of the old pension scheme.
दन्या (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर विकासखंड धौलादेवी ब्लॉक इकाई ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों के लिए उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में शिक्षकों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से मुक्त रखने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को अब टीईटी के लिए बाध्य करना उचित नहीं है। उन्होंने टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग उठाई। इसके साथ ही शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गिरिजा भूषण जोशी, महामंत्री दिनेश भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार चौधरी, उमेश भट्ट, प्रकाश जोशी, चंदू नेगी, भजनलाल समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed