सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panic erupts as forest fire moves towards village

Almora News: जंगल की आग के गांव की ओर बढ़ने से मची अफरा-तफरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Panic erupts as forest fire moves towards village
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में गर्मी बढ़ते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गईं हैं। बृहस्पतिवार की शाम घूरसों के पास जंगल में अचानक आग भड़क गई। आग के तेजी से गांव की तरफ बढ़ने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम को आग को काबू करने में एक घंटे मशक्कत करनी पड़ी। जंगल की बहुमूल्य वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई।
Trending Videos

बृहस्पतिवार की शाम चार बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि जिले के घूरसों के जंगलों में आग धधक गई है। देखते ही देखते आग तेजी के साथ गांव की ओर बढ़ने लगी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने जंगल की आग पर पानी की बौछार कर और पेड़ों की टहनियों की मदद से काबू किया। आग से जंगल में करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचा। प्रभारी सीएफओ मुकेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को मौका पर भेजा गया। टीम ने जंगल की आग को नियंत्रित कर आबादी की ओर बढ़ने से रोक लिया गया। टीम में हरि सिंह, प्रेम सिंह, दीपक मार्छाल, इंदु, मेनिका शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगलों में लग रही आग, धुएं से बिगड़ रहे हालात

बागेश्वर/कपकोट। जिले में वनाग्नि के कारण घाटी वाले इलाकों में धुआं फैलता जा रहा है। जिला मुख्यालय समेत कपकोट और गरुड़ में लोगों को धुएं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग लगने से वन संपदा को भी नुकसान हो रहा है।
जिला मुख्यालय के नीलेश्वर की पहाड़ी समेत ग्रामीण क्षेत्र के वनों में आग लग रही है। हालांकि वन विभाग के आंकड़ों में अब तक आरक्षित वन क्षेत्र में आग नहीं लगी है मगर वातावरण में छाया धुआं कुछ और ही कहानी बया कर रहा है। घाटी वाले क्षेत्रों में धुआं फैलने के कारण लोगों को सेहत संबंधी परेशानी हो रही है। आग लगने से वन संपदा को भी नुकसान हो रहा है। डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि सिविल भूमि, वन पंचायत में आग लगने की कुछ घटनाएं हुईं हैं। विभाग की टीम मुस्तैदी से आग बुझा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed