सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Problems of education, health, roads, drinking water and electricity prevailed.

Almora News: शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत की समस्याएं छाईं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Problems of education, health, roads, drinking water and electricity prevailed.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्षेत्र पंचायत लमगड़ा की शुक्रवार को विकासखंड मुख्यालय सभागार में बैठक हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत की समस्याएं छाई रहीं।
Trending Videos

जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल समेत अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुंजवाल ने तहसील में तहसीलदार और एसडीएम के बैठने के दिवस निश्चित करने, बांजधार स्वास्थ्य केंद्र में टेक्नीशियन नियुक्त करने, जैंती के लोनिवि गेस्ट हाउस को चालू कराने की मांग की। अधिकारियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को दी ताकि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह रावत, विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, उप जिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल, खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्बे आदि अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
-----------
जन प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके प्रतिनिधि आने पर आपत्ति
बैठक प्रारंभ होने पर यह सामने आया कि कुछ निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित हुए हैं। इस पर सदन के सदस्यों ने आपत्ति व्यक्त की। यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में नियमानुसार केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि ही उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed