सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Takula's historic Gananath temple will be renovated with Rs 45 lakh.

Almora News: 45 लाख रुपये से संवरेगा ताकुला का ऐतिहासिक गणनाथ मंदिर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Takula's historic Gananath temple will be renovated with Rs 45 lakh.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ताकुला विकासखंड का ऐतिहासिक गणनाथ मंदिर जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत मंदिर में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार कर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन से मंदिर को सहेजने के लिए कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम को 45 लाख रुपये का बजट अवमुक्त हो चुका है।
Trending Videos

जिला मुख्यालय से 47 किमी दूर स्थित गणनाथ मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। मंदिर अपनी गुफाओं और शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर वर्ष काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। इस ऐतिहासिक मंदिर को 45 लाख रुपये से सहेज कर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन से बजट भी अवमुक्त हो चुका है। पर्यटकों की सुविधा के लिए मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर के चारों तरफ रेलिंग, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बैंच सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। परिसर में व्यू प्वाइंट भी स्थापित किए जाएंगे जहां से पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहार सकेंगे। वहीं मंदिर परिसर में एक पार्किंग का निर्माण भी होना है। पार्किंग में आसानी से 10 चौपहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को वाहन खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे द्वार
मंदिर के धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। युवा पूजा सामग्री की दुकानें, होम स्टे, रेस्टोरेंट आदि व्यवसाय से जुड़ सकेंगे। वहीं इससे स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिलेगी।
---------------
कोट
गणनाथ मंदिर में पर्यटकों की सुविधा के लिए 45 लाख रुपये से विकास कार्य किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मंदिर को संरक्षित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। - लीलाधर त्रिपाठी, जेई, केएमवीएन अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed