सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The trend of returning to metros continues, passengers are crowded at stations.

Almora News: महानगरों को लौटने का सिलसिला जारी, स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The trend of returning to metros continues, passengers are crowded at stations.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होली पर्व के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला बढ़ गया है। स्टेशन पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। वहीं दिल्ली रूट पर यात्रियों की भीड़ होने से परिवहन निगम ने एक अतिरिक्त बस का संचालन किया इससे यात्रियों को राहत मिली।
Trending Videos


होली के टीके के बाद नौकरी पेशा लोगों और विद्यार्थियों के गंतव्य को लौटने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की सुबह से ही यात्रियों के स्टेशन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिल्ली, कानपुर, जयपुर, वाराणसी, चंडीगढ़, गुरुग्राम समेत अन्य शहरों को काफी संख्या में यात्री रवाना हुए। दिल्ली को जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसें कम पड़ गईं। इस कारण उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर शाम के समय एक अतिरिक्त बस का संचालन किया। इससे यात्रियों को राहत मिली। वहीं ग्रामीण रूटों पर आवाजाही बढ़ गई। वाहन यात्रियों से पैक होकर रवाना हुए। गंतव्य को जाने के लिए स्टेशन पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed