सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Patients are upset due to the absence of a gynecologist in CHC Dhauladevi.

Almora News: सीएचसी धौलादेवी में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से मरीज परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Patients are upset due to the absence of a gynecologist in CHC Dhauladevi.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से रिक्त है। इस कारण उपचार को आने वाली महिलाओं को परेशानी झेलना पड़ती है। कई बार गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। इससे उन्हें दिक्कतें होती है।
Trending Videos


धौलादेवी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धुराटांक, द्योलीबगड़, मलाण, गौली, काभड़ी, फाराखोली, मयोली, गैराड़, आरासल्पड़, दन्या समेत विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से बीमार महिलाएं उपचार कराने आती हैँ। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सामान्य मरीजों को अन्य चिकित्सक देख लेते हैं लेकिन गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। कई मरीज जिला मुख्यालय उपचार कराने आते हैं। इससे जहां उनका समय बर्बाद होता है वहीं आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में रिक्त पद की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। इस संबंध में समय-समय पर पत्राचार किया जाता है।



डॉ. अरविंद पांगती, प्रभारी सीएमओ अल्मोड़ा





इमरजेंसी में बुखार के मरीज बढ़े

अल्मोड़ा। शुक्रवार को अवकाश के दिन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। बुखार, पेट दर्द, जुकाम समेत अन्य बीमारियों के मरीज उपचार कराने पहुंचे थे। संतोष तिवारी ने बताया कि बुखार लगातार बढ़ रहा है। दवा भी खाई लेकिन ठीक नहीं हुआ। बुखार बढ़ने पर इमरजेंसी में आना पड़ा। हिमांशु सिंह ने बताया कि गर्दन में दर्द हो रही है। दर्द बढ़ने पर यहां आना पड़ा।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed