{"_id":"69c030e3e1757cb17b021ff1","slug":"research-by-vpkas-scientists-selected-as-best-poster-almora-news-c-232-1-alm1002-141193-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 90 लाख रुपये से सहेजा जाएगा ऐतिहासिक आदि ब्रदीनाथ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 90 लाख रुपये से सहेजा जाएगा ऐतिहासिक आदि ब्रदीनाथ मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
कुंवाली स्थित प्राचीन आदिबद्रीनाथ मंदिर। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा के कुंवाली गांव स्थित पौराणिक श्री आदि ब्रदीनाथ मंदिर जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत 90 लाख रुपये से मंदिर को सहेजकर उसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी वहीं स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे।
कुंवाली गांव को ऐतिहासिक आदि बद्रीनाथ मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। केएमवीएन लोगों की आस्था से जुड़े इस प्राचीन मंदिर को 90 लाख रुपये से संरक्षित करेगा। इसके लिए शासन से बजट अवमुक्त हो गया है। मंदिर के संरक्षण के लिए यहां चार दीवारी और टाइल लगाई जाएंगी। इसके साथ ही यहां घाट, शौचालय निर्माण और अधूरी पड़ी धर्मशाला का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार होने से मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान मिलेगी। मंदिर में पर्यटकों को संख्या में इजाफा होगा तो क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।
मुख्य द्वार से मंदिर तक टिन शेड का होगा निर्माण
श्रद्धालुओं की सुविधा के मुख्य द्वार से मंदिर तक 200 मीटर दायरे में टिन शेड का निर्माण किया जाएगा ताकि बारिश के बीच मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
15 सोलर लाइट से रात में भी रोशन होगा मंदिर
मंदिर में 15 सोलर लाइट स्थापित की जाएगी। इससे मंदिर रात्रि में सोलर लाइट की रोशनी से जगमगाएगा। इससे मंदिर की सुंदरता और भी निखरेगी। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होने से यहां रात्रि में धार्मिक आयोजन हो सकेंगे।
कोट
मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगले महीन से मंदिर के संरक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा। - नीरज सिंह नयाल, जेई केएमवीएन, नैनीताल
Trending Videos