{"_id":"69f4eb83f70bf4d73a0b63b6","slug":"teacher-leader-receives-death-threat-fir-lodged-almora-news-c-232-1-alm1015-142865-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शिक्षक नेता को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शिक्षक नेता को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज बाराकूना में कार्यरत एक शिक्षक नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। राजकीय इंटर कालेज बाराकूना में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षक नेता राजू महरा ने दन्या कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है।
तहरीर में कहा गया है कि तलचौना दन्या निवासी चंद्रशेखर भट्ट लगातार सोशल मीडिया (फेसबुक) में मुझे मेरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर रहा है। आरोपी ने उनके चरित्र के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक व असत्य टिप्पणियां की गई। जिससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मार्च 2020 में भी मुझे गाली गलौज व सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणियां की गई थी। उस समय भी इसके भाई ने भविष्य में ऐसा कृत्य दुबारा न करने के लिए लिखित रूप से दिया था। शिक्षक नेता ने कहा है कि उसने भविष्य में मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है जिससे मैं अत्यधिक मानसिक अवसाद की स्थिति में आ चुका हूं। उन्होंने संबंधित व्यक्ति चंद्रशेखर भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर, आवश्यक विधिक कार्रवई करने उसके सोशल मीडिया (फेसबुक) पर की गई पोस्ट को हटाने के साथ ही इसके फेसबुक एकाउंट को फ्रीज कराने की मांग की है।
कोट
तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है चंद्रशेखर भट्ट नाम की आईडी से गाली गलौज करने की शिकायत की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश नाथ महंत, कोतवाल, थाना दन्या
-- -- -- -- -- -- -- --
Trending Videos