सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tiger terror grips Jamoli village, roaming around homes in the evening

Almora News: जमोली गांव में बाघ का खौफ, शाम होते ही घरों के आसपास घूम रहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tiger terror grips Jamoli village, roaming around homes in the evening
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भिकियासैंण क्षेत्र के ग्राम जमोली में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार शाम होते ही बाघ घरों के आसपास दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसके साथ दो शावक भी हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीण यशपाल सिंह अधिकारी ने बताया कि बाघ के डर से लोग दिन ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। गांव में लोगों का अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि बाघ अब तक कई गायों और कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। बीते दिनों अमर सिंह अधिकारी के पालतू कुत्ते पर भी बाघ ने हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर वह वहां से भाग गया, जिससे कुत्ते की जान बच गई, हालांकि वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। इधर, अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है। पगमार्क की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि क्षेत्र में बाघ है या तेंदुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed