सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A speeding scooter driver hit a woman.

Almora News: तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने महिला को मारी टक्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
A speeding scooter driver hit a woman.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला दूर छिटक गई। उसका सामान सड़क पर बिखर गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

स्कूटी चालक शिखर तिराहे से चौघानपाटा की तरफ आ रहा था। चालक तेज रफ्तार से स्कूटी चला रहा था। माल रोड पर जिला अस्पताल के नजदीक दोपहिया चालक ने खोल्टा निवासी बबली (28) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला दूर छिटक गई। उसका सामन सड़क पर बिखर गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के सबसे व्यस्ततम माल रोड पर दोपहिया चालक ओवर स्पीड में दौड़ रहे हैं। ओवर स्पीड दोपहिया वाहन चालक एक माह में 20 से अधिक लोगों को टक्कर मार कर चोटिल कर चुके हैं। सड़क पर चल रहे राहगीरों को टक्कर मार कर घायल कर चुके हैं। ओवर स्पीड वाहन चालकों के चलते सड़क पर पैदल चलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो पहिया वाहनों की गतिसीमा निर्धारित की जानी चाहिए। क्योंकि माल रोड से बच्चे भी स्कूलों को आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed