{"_id":"69a9bd72ba9a691877068f8f","slug":"todays-holi-is-not-over-now-when-will-it-be-phagun-ulo-almora-news-c-232-1-shld1002-140538-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आज की होली न्है गे छ अब फागुन ऊलो कै गे छ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आज की होली न्है गे छ अब फागुन ऊलो कै गे छ...
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छलड़ी पर जिले में लोगों ने जमकर रंगों से होली खेली। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और रंगों की बौछार की। गांवों में घर-घर जाकर होली का गायन किया गया। नगर में मोहल्लों में घर-घर जाकर होली का टीका लगाया गया।
बुधवार को छलड़ी पर सुबह से ही लोग घरों से निकल गए और घर-घर जाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। नगर क्षेत्र में जगह-जगह होली गायन हुआ। मोहल्लों में होल्यारों के दल नाचते गाते रहे। होल्यारों की टोली ने घर-घर जाकर हो-हो होलक रे-आज का बसंत कैका घरा, उनर पूत परिवार, जीवो लाख सौ बरसा, बरस दिवाली बरसै फाग जो नर जीवे खेले आज, रंग की गागर सिर पै धरे आज कन्हैया रंग भरे... आदि होली का गायन किया। होल्यारों के लिए कई स्थानों पर लोगों ने आलू, छोले, हलवा आदि पकवान भी बनाए थे। आज की होली न्है गे छ अब फागुन ऊलो कै गे छ... होली गाकर होली को विदा किया गया। लोगों ने एक दूसरे को टीका लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। टीके के साथ होली पर्व का समापन हो गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
डीएम, एसएसपी ने साथ में खेली होली, अधिकारी भी गीतों पर झूमे
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने अपने आवास पर पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ होली खेली। एसएसपी ने सभी अधिकारियों और जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिले में शांति व सौहार्द बनाए रखते हुए कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ता के साथ ड्यूटी संपादित करने के लिए सभी जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। एसएसपी ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं जिलाधिकारी ने भी एसएसपी सहित समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को होली की बधाई दी। जिलाधिकारी और एसएसपी ने जवानों के साथ ताल मिलाकर उत्सव का आनंद लिया।
Trending Videos