सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic jams are increasing due to vehicles parked on Mall Road.

Almora News: माल रोड पर वाहन खड़े रहने से बढ़ रहा है जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams are increasing due to vehicles parked on Mall Road.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुराने रोडवेज स्टेशन के समीप माल रोड पर वाहन खड़े रहने से जाम लगता है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
Trending Videos


नगर के माल रोड पर पुराने रोडवेज स्टेशन से समीप बसें, टैक्सी और दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इससे मार्ग काफी संकरा हो जाता है। इस कारण यहां पर अक्सर जाम लगता है। जाम के दौरान राहगीरों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों को वाहनों के बीच से होकर निकलना पड़ता है।
वाहनों के खड़े रहने से बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को वहां पर बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। कई बार वाहन को खड़ा करने को लेकर चालकों के बीच आपस में ही विवाद हो जाता है। यात्री सुंदर सिंह ने बताया कि माल रोड पर बसे निर्धारित समय से अधिक रुक रही है। इससे यहां जाम लगता है और दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed