{"_id":"69d5533b16aa8167a6066527","slug":"vehicles-will-stop-running-on-baijnath-valley-bridge-today-almora-news-c-231-1-bgs1001-123846-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बैजनाथ वैली ब्रिज पर आज थमेंगे वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बैजनाथ वैली ब्रिज पर आज थमेंगे वाहनों के पहिए
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बुधवार को बैजनाथ-बागेश्वर मुख्य मोटर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप वैली ब्रिज यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। बीआरओ की ओर से पुल के सुदृढ़ीकरण और आवश्यक सुधार कार्यों के चलते यह निर्णय लिया गया है।
एसडीएम वैभव कांडपाल ने बताया कि बीआरओ कमांडिंग अधिकारी की ओर से पुल में मरम्मत कराई जानी है। वैली ब्रिज में लंबे समय से कुछ तकनीकी खामियां और मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही थी। पुल की सुरक्षा और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कल मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन इस पुल से नहीं हो सकेगा। वाहनों को बैजनाथ- तिलसारी- गागरीगोल होते हुए जाना पड़ेगा। इस दाैरान 22 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। संवाद
Trending Videos