फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UPP to contest most seats in 2027 assembly elections

Almora News: 2027 विधानसभा चुनाव में अधिकांश सीटों पर लड़ेगी उपपा

Mon, 03 Aug 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 03 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
UPP to contest most seats in 2027 assembly elections
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश की अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी उतारने और राज्यभर में परिवर्तन यात्रा निकालने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि यह यात्रा गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करेगी और उत्तराखंड के मूल सवालों को केंद्र में रखकर व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगी। अल्मोड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय संयोजक पीसी तिवारी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन व पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। कहा कि युवाओं को रोजगार और शिक्षा के मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है, जबकि प्रदेश को जनहित आधारित राजनीति की आवश्यकता है। पार्टी ने रोजगार, शिक्षा, किसानों-मजदूरों के अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक न्याय को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। वहां केंद्रीय प्रधान महासचिव नरेश नौड़ियाल, आनंदी वर्मा, नारायण राम, किरण आर्या सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed