फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   You will get a chance to showcase your writing talent in the district level essay competition.

Almora News: जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मिलेगा लेखन प्रतिभा दिखाने का मौका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
You will get a chance to showcase your writing talent in the district level essay competition.
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बालप्रहरी की ओर से जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता कराएगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अपने लेखन का हुनर दिखाने का मौका दिया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

संस्था के उदय किरौला ने बताया कि प्रतियोगिता को प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित किया जा रहा है। प्राथमिक वर्ग में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों को मेरे प्यारे दादा विषय पर 250 शब्दों का निबंध लिखना होगा। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी जब स्कूल में अचानक छुट्टी हो जाती है पर 500 शब्दों का और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को गांव के विकास में बच्चों का योगदान विषय पर 750 शब्दों का निबंध लिखना होगा। प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य छात्र छात्राओं की लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनमें रचनात्मक सोच का विकास करना है। इस निशुल्क प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रत्येक वर्ग के प्रथम तीन प्रतिभागियों और जिला स्तर पर चयनित पांच उत्कृष्ट निबंधों के लेखकों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भेजे जाने वाले प्रत्येक निबंध पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की संस्तुति अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed