फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   200 emerging talents selected at the block level

Bageshwar News: ब्लॉक स्तर से चयनित हुए 200 उदीयमान

Tue, 11 Aug 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 11 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
200 emerging talents selected at the block level
बागेश्वर/कपकोट। सीएम प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए जिले के विभिन्न विकासखंडों में ट्रायल आयोजित किए गए। 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के कुल 565 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इनमें से 200 प्रतिभागी जिलास्तरीय ट्रायल के लिए चयनित किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को पंडित बीडी पांडेय परिसर, कपकोट के जीआईसी और गरूड़ के पुरड़ा मैदान में आयोजित ब्लॉकस्तरीय ट्रॉयल में तीनों विकासखंडों के कुल 565 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता परखने के लिए ट्रॉयल में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस और कबड्डी को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त 30 मीटर फ्लाइंग, मेडिसिन बॉल, शटल रन, वर्टिकल जंप और 800 मीटर दौड़ कराई गई। ट्रायल के बाद 200 खिलाड़ियों, जिसमें 100 बालक और 100 बालिकाओं का चयन किया गया। क्रीड़ाधिकारी किरण परिहार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से दो हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति और 10,000 रुपये खेल उपकरण खरीदने के लिए दिए जाएंगे। इस मौके पर कमलेश तिवारी, गणेश धपोला, राजेंद्र दफौटी, देवेंद्र कोरंगा, सुरेश राठौर, हरीश कपकोटी, मोहन आर्या, भुवन चंद्र भट्ट, गजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed