फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Senior citizens launch a campaign demanding a road.

Bageshwar News: सड़क की मांग के लिए वरिष्ठ नागरिकों ने खोला मोर्चा

Tue, 11 Aug 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 11 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens launch a campaign demanding a road.
बागेश्वर। कपकोट के फुलवाड़ी में सड़क निर्माण की मांग के लिए वरिष्ठ नागरिक न्यास ने मोर्चा खोल दिया है। न्यास के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। मांग पूरी नहीं होने पर 21 अगस्त को आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को फुलावाड़ी-फुलाचौरा-खाईधार सड़क के लिए चल रहे अनशन के समर्थन में न्यास के पदाधिकारियों ने डीएम को बताया कि पिछले 20 साल से क्षेत्र के ग्रामीण सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं। इस दौरान साल 2006 से लेकर 2026 तक प्रशासन, क्षेत्रीय विधायकों, सांसदों को कई बार ज्ञापन सौंपे गए। बावजूद धरातल पर अब तक कोई काम शुरू नहीं हो सका है। वर्तमान में भी सड़क की मांग के लिए चल रहे अनशन की सुध नहीं ली जा रही है। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल, सचिव बाला दत्त तिवारी, सह सचिव चरण सिंह बघरी, प्रवक्ता हरीश कुमार सोनी और उपाध्यक्ष इंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed